फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रोजगार मेला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला सेवा योजन कार्यालय में छह अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। इसमें शामिल होने वाली निजी क्षेत्र की तीन कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर के सहयोग से लगेगा। मेले में 300 पदों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। बताया कि मेले में भागीदारी के लिए युवा सेवायोजन विभाग की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आवेदन करने वाले युवाओं से आह्वान किया है कि वह सुबह 10 बजे अपने सभी दस्तावेज आदि के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय में लगने वाले रोजगार मेले में पहुंच जाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें