खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के क्यौली खुर्द गांव के पास बस की टक्कर से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं, आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। मामले अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
क्यौली खुर्द निवासी संजय ने बताया कि उनका नौ साल का बेटा कार्तिक सोमवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह खेलता हुआ गांव के बाहर बिजलीघर के पास पहुंच गया। वहीं से गुजर रही एक निजी बस ने कार्तिक को टक्कर मार दी। इसमें कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
परिजनों ने घायल बच्चे को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और बस को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।