फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 21 को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 21 जनवरी को रोजगार मेला लगेगा। इसमें शामिल होने वाली निजी क्षेत्र की आठ कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर रोजगार के लिए चयनित करेंगी। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि मेला जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर के सहयोग से लगेगा। मेले में स्नातक और आईटीआई पास युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। मेले में प्रतिभाग लेने के लिए युवा सेवा योजन विभाग की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आवेदन करने वाले युवाओं से आह्वान किया है कि वह सुबह 10 बजे अपने सभी दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंच जाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें