बुलंदशहर। बुलंदशहर डिपो में कार्यरत छह संविदा कर्मियों की एआरएम परमानंद ने सेवा समाप्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिमाह कर्मियों की उपस्थिति चेक की जाती है। जो अनुपस्थित मिलता है, उसको ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया जाता है। इसके बावजूद कुछ कर्मी बिना सूचना अनुपस्थित रह रहे हैं। ऐसे कर्मियों की दिसंबर माह में सूची तैयार करवाई गई। सूची में छह चालक ऐसे पाए गए जो पिछले कई माह से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इनमें विजय कुमार छह फरवरी से, करतार सिंह एक अगस्त से, लखेन्द्र 30 अगस्त से, चेतन कुमार 11 सितंबर से, रमाशंकर यादव 31 सितंबर से और इन्तजार दो अक्तूबर से बिना कारण अनुपस्थित रहने पर सेवा समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कई और लापरवाही चालकों-परिचालकों की सूची तैयार कराई जा रही है। भविष्य में समय से ड्यूटी पर उपस्थित न होने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद