फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: इमरजेंसी की ओटी तैयार, जल्द शुरू होंगे ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बंद पड़े ऑपरेशन थियेटर का जल्द ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने जरूरी कार्य को पूरा करवा दिया है। संभावना है एक सप्ताह बाद इसमें ऑपरेशन होने लगेंगे।
कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल परिसर में चार ऑपरेशन थियेटर थे। इसमें एक पिछले कई वर्षों से सील तो दूसरे का संचालन भी निर्माण होने के बाद से बंद था। बंद पड़े ऑपरेशन थियेटर का गेट टूटा होने के साथ फर्श व दीवार की टाइल्स भी टूट गई थी, वहीं ऑपरेशन संबंधी उपकरण भी खराब होने लगे थे। इन सभी को दुरुस्त करवा दिया गया है। रविवार को इमरजेंसी का ऑपरेशन थियेटर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां पर स्टाफ को तैनाती देने के बाद ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू कर देगी। जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-ये सुविधा जल्द हो चुकी शुरू-
मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने के बाद से जिला अस्पताल परिसर में ईएनटी (नाक, कान और गले) के ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके बाद जनवरी में प्लास्टिक सर्जरी की भी सुविधा शुरू कर दी गई। पूर्व में संचालित दो ऑपरेशन थियेटर की संख्या बढ़ाकर सात कर दी गई हैं। इसमें पांच ऑपरेशन थियेटर बनकर तैयार हो चुके हैं। दो में एक-दो दिन का कार्य शेष रह गया है। वह भी जल्द पूरा हो जाएगा। संभावना है इसी महीने स्टॉफ मिलने पर सात ऑपरेशन थियेटर का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ.मनीषा जिंदल ने बताया कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बंद पड़े ऑपरेशन थियेटर का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा। अन्य ऑपरेशन थियेटर भी बनकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें