फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिकंदराबाद में आज से पांच तक पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। तहसील उपकेंद्र के देवी मंदिर फीडर पर शुक्रवार से कार्य शुरू हो जाएगा। इसके चलते 31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से एसडीएम कोर्ट, नई व पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैद्यवाडा, चौधरीवाडा बाजार, ज्ञानलोक कॉलोनी, जमाईपुरा, होली मेला, हाईवे, जेवर रोड बस स्टैंड, गद्दीवाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपुरा, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, भाटियावाड़ा, देवी मंदिर समेत नगर के अन्य मोहल्ले में उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि उपकेंद्र के देवी मंदिर फीडर को डबल करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से दैनिक कार्यों को विद्युत आपूर्ति बंद होने से पूर्व कर लेने और आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन


शिकारपुर में आज चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
शिकारपुर। कस्बे में आज बिजली उपकेंद्र पर स्विच यार्ड का मरम्मत कार्य होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार मथुरिया ने बताया कि 31 अक्तूबर को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र महाराजपुर पर स्विच यार्ड में मरम्मत कार्य चलेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह धैर्य बनाए रखें और बिजली आपूर्ति गुल होने से पूर्व अपने कार्य निपटा लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें