फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वास्थ्य सेवाओं में बुलंदशहर नंबर वन, डिलीवरी कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार शाम जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं में जनपद को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान मिलने पर डीएम ने प्रशंसा की। हालांकि, जननी सुरक्षा योजना और कुछ ब्लॉकों में कम प्रसव होने पर नाराजगी जताई और सुधार करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि आशा स्टेट बजट में जनपद की रैंकिंग प्रथम स्थान पर है। आरसीएच पोर्टल में भी जनपद ने प्रथम स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में जनपद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में जिले में पिछले माह के मुकाबले 4.02 प्रतिशत की कमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने पाया कि ब्लॉक पहासू, तौली, अगौता और मुनी को छोड़कर किसी भी ब्लॉक में प्रसव दर में वृद्धि नहीं हुई है। इस पर उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को फटकार लगाते हुए डिलीवरी बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।


डिजिटल होंगे पर्चे और उपचार

डीएम श्रुति ने बताया कि राज्य स्तर से जनपद की 11 चिकित्सा इकाइयों को पर्चे, उपचार और जांच की संपूर्ण प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से करने को कहा। वार्षिक लक्ष्य 68 के मुकाबले केवल 13 पुरुष नसबंदी होने पर डीएम ने शून्य उपलब्धि वाली चिकित्सा इकाइयों को उपलब्धि बढ़ाने के निर्देश दिए। ब्लॉक लखावटी, शिकारपुर और अनूपशहर की एफआरयू चिकित्सा इकाइयों पर कम सिजेरियन ऑपरेशन होने पर नाराजगी जताई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे व समस्त नोडल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डीपीएमयू के अधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें