फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आठ कॉलोनियों में तीन घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर क्षेत्र की आठ कॉलोनियों में मंगलवार को तीन घंटे बिजली गुल रही। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार अघोषित बिजली कटौती से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खुर्जा की चमन विहार कॉलोनी निवासी हनी पंडित ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इससे सुबह के वक्त स्नान और अन्य रोजमर्रा के काम प्रभावित हो गए। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नौकरी पेशा लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
काफी देर तक बिजली नहीं आने पर निगम के कर्मचारियों से संपर्क किया गया तो पता चला कि विद्युत लाइन में फॉल्ट होने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। इससे बिजलीघर नंबर पांच और कालिंदी कुंज फीडर ठप रहा। इसमें चमन विहार कॉलोनी, गोकुल विहार, सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग, नव दुर्गा शक्ति मंदिर, प्रीत विहार, विजय नगर, कालिंदी कुंज और मुरारी नगर कॉलोनी की आपूर्ति ठप रही। एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि फॉल्ट का दोपहर 12 बजे ठीक कर दिया गाय था। अब आपूर्ति सुचारू रूप से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें