फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुनाफे का झांसा देकर राजस्व निरीक्षक से 19 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। साइबर ठगों ने खुर्जा नगर पालिका में तैनात राजस्व निरीक्षक को ऑनलाइन बिजनेस और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 18.99 लाख रुपये की चपत लगा दी। नोएडा की एक युवती ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खुर्जा नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक कपिल शेखर ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व नोएडा के सेक्टर-58 निवासी आकांक्षा नामक युवती ने उनसे संपर्क किया था। उसने खुद को नामी निवेश विशेषज्ञ बताते हुए दावा किया कि यदि वे शेयर बाजार और उसके बताए ऑनलाइन बिजनेस में पैसा लगाते हैं तो उन्हें घर बैठे मोटा मुनाफा होगा। शुरुआत में युवती ने उन्हें विश्वास में लेने के लिए कई लुभावने प्लान समझाए।
युवती के झांसे में आकर कपिल शेखर ने निवेश के लिए सहमति दे दी। इसके बाद युवती ने अलग-अलग बहानों और किस्तों में कुल 18,99,000 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब काफी समय बीतने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला तो पीड़ित ने अपनी मूल धनराशि वापस मांगी। इस पर युवती ने टालमटोल शुरू कर दी और अंत में संपर्क तोड़ लिया।
विज्ञापन

ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में गुहार लगाई। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उन्हें फ्रीज कराने की प्रक्रिया जारी है। कॉल डिटेल और अन्य डिजीटल साक्ष्यों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें