सिकंदराबाद। मरम्मत कार्य के चलते रविवार को निजामपुर और तहसील उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे बाधित रहेगी। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी।
जिसके चलते उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र पुरानी तहसील, विजयद्वार, बड़ा बाजार, एसडीएम कॉलोनी, दनकौर रोड, गुलावठी रोड आदि मोहल्लों की आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने दैनिक कार्याें को आपूर्ति बाधित होने से पूर्व पूरा करने एवं आपूर्ति बाधित रहने के दौरान संयम बनाए रखने की अपील की।