फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश के चलते 16 घंटे बाधित रही बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसेना। दौलतपुर कलां स्थित विद्युत उपकेंद्र पर 14 गांव की विद्युत आपूर्ति का जिम्मा है। मंगलवार को बारिश के चलते गांव दौलतपुर कला, यूनिसपुर, नरसेना, घूंघरावली, कपसाई, मवई, बलरामपुर व मौजपुर आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति 16 घंटे तक बाधित रही। इस कारण ग्रामीणों को पानी आदि की समस्या से परेशान होना पड़ा। ग्रामीण मुकेश कुमार व राहुल कुमार ने बताया कि जर्जर लाइनों में हल्की बारिश व हल्की हवा के बाद ही फाल्ट आ जाता है। इसके बाद विद्युत आपूर्ति लंबे समय के लिए ठप हो जाती है, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें