फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आठ घंटे गुल रही तहसील उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोहरे से जहां जन जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। कोहरे के कारण तहसील उपकेंद्र को पोषित करने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की करीब आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही। सवेरे आपूर्ति के बाधित होने के कारण उपकेंद्र से जुड़े करीब नौ हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


तहसील उपकेंद्र ने नगर के करीब नौ हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी साजिद, गोकुलगंज निवासी सुरेश आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे बिजली अचानक गुल हो गई। आपूर्ति के बहाल नहीं होने के कारण लोगों को दैनिक कार्यों को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। आपूर्ति के बहाल होने के कुछ समय बाद ही उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र काजीवाड़ा समेत कुछ क्षेत्रों की आपूर्ति फिर से गुल हो गई।
शाम छह बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। उक्त क्षेत्रों की आपूर्ति लगातार 12 घंटे गुल रहने से लोगों के घरों, दुकानों में लगे इंवर्टर, बैट्रे ने कार्य करना बंद कर दिया, जिससे उनके घरों, प्रतिष्ठानों में अंधेरा छा गया। दुकानदार आलोक जैन ने बताया कि लगातार 12 घंटे तक बिजली के गुल रहने से इंवर्टर बैट्रे के कार्य नहीं करने से उनका कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


कोहरे के कारण उपकेंद्र को पोषित करने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई। दोपहर दो बजे आपूर्ति को बहाल कर दिया। कुछ क्षेत्रों में लोकल फाल्ट के कारण बाद में आपूर्ति बाधित हुई। जिसे ठीक कर आपूर्ति को सुचारू किया गया।
विज्ञापन


- रवि कुमार एसडीओ ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें