फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से मिली राहत, मगर बिजली की हुई आफत

Tue, 31 May 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की रात से शुरू हुई बारिश ने लोगों गर्मी  से राहत तो दिलाई है। साथ्‍ा ही जिले के 500 गांवों की बिजली सप्लाई को ठप कर दिया। करीब 15 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति के चलते लोग बेहाल हो गए। लगातार बारिश होने से करीब 35 स्थानों पर फाल्ट हो गए। अफसरों का तर्क है कि विद्युत सप्लाई को सुचारु करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन



शनिवार देर शाम जिले में तेज आंधी-बारिश ने मौसम ख्रुशनुमा कर दिया था। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। रविवार की रात दोबारा शुरू हुईबरसात सोमवार सुबह दस
बजे तक जारी रही। आंधी-बारिश के कारण खुर्जा,डिबाई, जहांगीराबाद, गुलावठी, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, ऊंचागांव, शिकारपुर, छतारी, पहासू बुलंदशहर, औरंगाबाद, क्षेत्रों के करीब 500 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन



शनिवार को आंधी-बारिश से पावर कारपोरेशन की 100 से ज्यादा हाइटेंशन और लोटेंशन लाइन टूटकर और करीब 400 से ज्यादा पोल उखड़कर गिर गए थे। सत्तर पावर स्टेशनों पर रातभर ब्रेकडाउन रहा था। इससे पावर कारपोरेशन को करीब तीन करोड़ का नुकसान हुआ। रविवार रात बारिश से करीब 35 स्थानों पर फाल्ट आने से एक बार फिर आपूर्ति ठप हो गई।

दोपहर बाद कुछ स्थानों की विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे कुछ राहत मिली। एसई राकेश कुशवाहा का कहना है कि ठप विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने के प्रयास जारी हैं। विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह सुचारु करने में अभी दो दिन का समय लग सकता है।

उधर, मौसम विश्ेाषज्ञ मंगलवार तक ऐसा मौसम रहने की संभावना जताने के साथ उसके बाद फिर तपिश बढ़ने की आशंका जता रहे हैं।  बारिश से अधिकतम तापमान कम होकर 36 और न्यूनतम 27 डिग्री हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि यह बरसात फसलों के लिए फायदेमंद है। इस तरह का मौसम मंगलवार तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें