फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भागवत कथा से पूर्व निकाली मंगल कलश शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरौरा। एज फार्म हाउस में भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ से पहले मंगल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें पीत वस्त्र धारी महिलाएं कलश में गंगाजल लेकर शामिल हुईं। नरवर गंगा घाट पर पूजा अर्चना के पश्चात महिलाओं ने कलशों में गंगा जल भरकर बैंड बाजों के साथ यात्रा शुरू की। कलश यात्रा में आचार्य मधुसूदन पाठक एवं मुख्य यजमान संजय माहेश्वरी एवं नीरज महेश्वरी के साथ महिलाएं कलश धारण कर नरवर से कॉलोनी गेट होकर मुख्य बाजार पहुंचीं। दोपहर बाद कथा के शुभारंभ पर व्यास आचार्य मधुसूदन पाठक ने कहा की भक्ति , त्याग व वैराग्य का संगम ही भागवत है। लोगो को भगवान की भक्ति व परोपकार में लगकर जीवन सार्थक बनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें