फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 11 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। लगातार 11 घंटे बिजली के गुल होने से कस्बे के करीब 20 हजार लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ी। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। कस्बावासियों का कहना है कि आम दिनों में भी उन्हेंं अघोषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ता है। कस्बावासियों ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि कस्बा शिकारपुर की आबादी करीब 40 हजार है। वहीं आठ हजार उपभोक्ता हैं। मंगलवार को बिजली घर नंबर दो से जुड़े उपभोक्ताओं की सुबह करीब सात बजे बिजली अचानक गुल हो गई। बिजली घर नंबर दो से करीब चार हजार उपभोक्ता और 20 हजार की आबादी जुड़ी हुई। दिन भर बिजली के नहीं आने से लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ी। वहीं दैनिक कार्यों को पूरा करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हुई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। नगर निवासी वीरेंद्र गर्ग, कमल कुमार अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा, संध्या शर्मा, आस मोहम्मद गाजी ने बताया कि पिछले काफी दिनों से वह अघोषित बिजली कटौती की मार झेल रही है।
कस्बावासियों को केवल 10 से 12 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। जबकि शासन से तहसील स्तरीय शहरों में 20 से 22 घंंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने के निर्देश है। फोन करने पर अधिकारी लोगों का फोन नहीं उठाते हैं। कस्बावासियों ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी। एसडीओ रामशीष यादव ने बताया कि हाईवे किनारे लाइन को शिफ्ट किए जाने के कार्य के चलते आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें