फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अवैध रूप से संचालित हो रहे सात नर्सिंग होम, क्लीनिक किए सील

विज्ञापन
खुर्जा में पहासू शिकारपुर तिराहा स्थित अवैध क्लीनिक को सील करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - सं
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/ककोड़। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए अवैध सात क्लीनिक, अस्पताल, पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। इस दौरान विभिन्न अस्पताल, क्लीनिक संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को खुर्जा, ककोड़, चोला, सिकंदराबाद समेत अन्य क्षेत्रों में अवैध अस्पताल, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब को सील किया गया। इस दौरान अंबे हॉस्पिटल, स्वास्तिक क्लीनिक, फर्स्ट केयर क्लीनिक, नेशनल पैथोलॉजी लैब, रामा क्लीनिक, कनिष्का डेंटल क्लीनिक, अफसर क्लीनिक को सील किया गया है। साथ ही ओम हॉस्पिटल और प्रकाश हॉस्पिटल को नोटिस जारी करते हुए दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा झाझर में ओम हॉस्पिटल और ओम मेडिकल स्टोर को सील किया गया है। सीएमओ ने बताया कि इससे पहले सोमवार को जिले में अभियान चलाते हुए 45 अस्पताल, लैब व क्लीनिक को सील किया गया था। बताया कि आगे भी अपंजीकृत या मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे अस्पताल, क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें