फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम ने गुल कर दी सरकारी विभागों की बिजली

Thu, 16 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
bijli
विज्ञापन

विज्ञापन
सूबे में निजाम बदलते ही कई महीनों से बकाया दबाए बैठे सरकारी विभागों की विद्युत निगम ने बिजली गुल कर दी। कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मचा है। वहीं, बिजली न रहने से विभागों के कामकाज पर भी असर दिखाई दिया। एक्सईएन ने बिल जमा कराने के लिए ठोस आश्वसन मिलने के बाद ही सप्लाई चालू किए जाने की बात कही है।

एक्सईन रामबाबू ने बताया कि पीडब्ल्यूडी पर एक साल से एक लाख का बकाया, जंक्शन रोड स्थित बीडीओ ऑफिस पर एक 1.35 लाख, अरनिया ब्लॉक स्थित बीडीओ दफ्तर पर 2.95 लाख रुपये, पहासू के उटरावली स्थित कॉपरेटिव सहकारी सचिव सदन पर 75,945 रुपये पहासू स्थित बनैल गांव के कॉपरेटिव सचिव पर 59 हजार 680 रुपये,
विज्ञापन


पहासू स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पर 2.28 लाख रुपये, दशहरा स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय पर 21,464 रुपये, सहायक बेसिक अधिकारी अरनिया पर 1.67  लाख रुपये, डीआईपीओ अधिकारी वन विभाग मौजपुर पर 72,852 रुपये, ब्लॉक अरनियां के कृषि रक्षा अधिकारी पर 1.11 लाख रुपये का बकाया चल रहा है।

एक्सईएन ने बताया कि काफी समय से बकाया नहीं चुकाने पर बृहस्पतिवार को इन विभागों की बिजली काट दी गई। इसके अलावा रेलवे के तीन इंजीनियरों की बिजली भी काट दी गई है। मामले में एक्सईन रामबाबू ने बताया कि जल्द ही बिल जमा कराए जाने और ठोस आश्वसन मिलने के बाद ही बिजली जोड़ी जाएगी।

18 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट
 चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर जेई ने 18 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई मंडी श्याम नगर विजय गिरी ने बताया कि चेकिंग के दौरान ककोड़ क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी वीरू, सुभाष, सुरेश, जयपाल, राजकुमार,
विज्ञापन


ओमपाल, रामपाल, राकेश, नेत्रपाल, जयवीर, सुमेर सिंह, रूपचंद, अलीम, करतार, नरेश, ओमकार, देवदत्त, बलजीत को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना ककोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें