फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: होली पर अनूपशहर में निर्बाध रहेगी बिजली-पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। होली के लिए ऊर्जा निगम व नगर पालिका ने कमर कस ली है। होली के दौरान बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर अफसर सक्रिय हो गए हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एस के मिश्रा ने बताया कि शासन के सख्त निर्देश हैं कि होली पर बिजली की एक पल की कटौती भी बर्दाश्त नहीं होगी। हमने प्रमुख मार्गों व होली स्थलों पर लटके-ढीले तारों का विशेष निरीक्षण शुरू कर दिया है। सभी खराबी को तुरंत ठीक कराया जा रहा है। इस दौरान कोई शटडाउन नहीं दिया जाएगा। अगर लोकल फॉल्ट होता है, तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1912 टोल-फ्री नंबर पर नो सप्लाई या क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर बदलने की शिकायतें मिलेंगी तो उनका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण तत्काल होगा। वहीं पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमासी सोमवार व दुल्हेंडी 4 मार्च को कस्बे में 12 घंटे जल आपूर्ति दी जाएगी। समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। वर्तमान में जल आपूर्ति सुबह साढे 5 से 7 व शाम साढे 5 से 7 बजे तक होती है, लेकिन होली पर इसे चार गुना बढ़ा दिया गया है। पंप हाउस व लाइनों की जांच कर ली है। कोई शिकायत न आए, इसके लिए टीमें गठित हैं। पालिका ने साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था पक्की कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें