बुलंदशहर। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार शाम बीएलए की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से जनता की आवाज बनी है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक सही मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो। किसी भी गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान या महिला का वोट कटने न पाए।
कहा कि चुनाव सिर्फ नतीजों से नहीं बूथ पर की गई मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता से जीते जाते हैं। हर बूथ पर हमारी पकड़ मजबूत हो, सूची की एक-एक त्रुटि सुधारी जाए और जो नए मतदाता हैं, उन्हें समय पर पंजीकृत कराया जाएं। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जाकिर उर्फ बबलू ने और संचालन हाजी अख्तर ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष मतलूब अली, भारत सिंह, सतीश गौतम, अन्नू चौधरी, हाजी अकरम सभासद आदि मौजूद रहें।