फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिविल बार एसोसिएशन में भी बजा चुनावी बिगुल, कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला न्यायालय परिसर में स्थित सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की शनिवार को घोषणा हो गई। यहां आगामी 16 दिसंबर का नामांकन और 20 को मतदान होना है। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए अधिवक्ता संजीव कुमार को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। जबकि, सह चुनाव अधिकारी अधिवक्ता ब्रूनो भूषण व नीरज राघव को बनाया गया है। सह चुनाव अधिकारी ब्रूनो भूषण ने बताया कि वार्षिक चुनाव 2024-25 के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव सामान्य, सहसचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष और छह कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए मतदान होना है।
इसके लिए नामांकन 16 दिसंबर को सुबह समय दस बजे से शाम चार बजे तक होगा। 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक टेंडर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5.30 बजे से मतगणना होगी और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 11 हजार, उपाध्यक्ष पद के लिए दस हजार, महासचिव पद के लिए दस हजार, सह सचिव सामान व पुस्तकालय और कोषाध्यक्ष पद के लिए 5500-5500 रुपये, छह सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए तीन-तीन हजार रुपये की फीस रखी गई है। इसके अलावा प्रत्येक के लिए स्टेशन चार्ज 500-500 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि, नामांकन फार्म शुल्क पांच सौ रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें