फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में थमीं संतो की सांसें: सड़क पार कर रही वृद्धा को कार ने इतनी जोर से मारी टक्कर, कई फीट दूर जाकर गिरीं

Thu, 05 Feb 2026 06:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

पैदल सड़क पार कर रही 80 वर्षीय वृद्धा संतो को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुजुर्ग ने तोड़ दिया दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में पैदल नेशनल हाइवे को पार कर रहीं 80 वर्षीय वृद्धा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
Trending Videos

धरपा गांव निवासी विजेंद्री ने बताया कि उनके गांव के बाहर ही एनएच-34 गुजर रहा है। हाइवे के दूसरी तरफ गांव के जंगल हैं। बृहस्पतिवार को विजेंद्री, उनकी जेठानी और सास संतो (80) हाइवे पार करके जंगल में लकड़ी लेनें गईं थी। दोपहर को जब तीनों महिलाएं लकड़ियों का गट्ठर सिर पर रखकर गांव आ रही थीं। 
विज्ञापन

तभी नेशनल हाइवे पार करते वक्त बुलंदशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने वृद्धा संतो को टक्कर मार दी और वह दूर जाकर गिरीं। इसके बाद आरोपी चालक कार लेकर वहां से भाग गया। विजेंद्री ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में पड़ी संतो को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। यह सुन अस्पताल परिसर में परिजन बिलख उठे। देहात थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में वृद्धा की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें