फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा आंधी: बुजुर्ग सावित्री पर गिरा सफेदा का पेड़, शाम खेत में गई थीं काम करने; फिर नहीं लौटीं

Thu, 30 Apr 2026 09:20 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा।

सार

चंद्रकेश ने बताया कि मां सावित्री (62) गुरुवार शाम को किसी कार्य से खेत की तरफ गईं थीं। शाम को करीब पांच बजे वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान मौसम बदल गया और तेज आंधी आई। आंधी से मंदिर के निकट सफेदा का पेड़ उनके ऊपर टूटकर गिर गया, जिसके नीचे वह दब गईं। 
विज्ञापन
सावित्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित अरनिया थाना क्षेत्र के जरारा गांव में गुरुवार शाम को आंधी से सफेदा का पेड़ टूटकर गिर गया, जिसके नीचे दबने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


अरनिया थाना क्षेत्र के जरारा गांव निवासी चंद्रकेश ने बताया कि मां सावित्री (62) गुरुवार शाम को किसी कार्य से खेत की तरफ गईं थीं। शाम को करीब पांच बजे वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान मौसम बदल गया और तेज आंधी आई। आंधी से मंदिर के निकट सफेदा का पेड़ उनके ऊपर टूटकर गिर गया, जिसके नीचे वह दब गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं सूचना पर अरनिया थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी गए। उन्होंने परिजनों से वार्ता की। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से पुलिस कार्रवाई के लिए इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें