फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारपुर बार चुनाव: कांटे की टक्कर में कांति प्रसाद गोस्वामी बने अध्यक्ष

विज्ञापन
शिकारपुर बार के निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस व जमा लोग।
विज्ञापन
शिकारपुर। दि बार एसोसिएशन शिकारपुर का वार्षिक चुनाव बुधवार को तहसील परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। मतदान के बाद घोषित परिणामों में कांति प्रसाद गोस्वामी ने अध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराया। वहीं, टीपी शर्मा भारी मतों से महासचिव चुने गए। चुनावी नतीजे घोषित होते ही कचहरी परिसर में जश्न का माहौल बन गया और समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश कुमार शर्मा की देखरेख में सुबह से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। एसोसिएशन के कुल 59 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक उत्सुकता अध्यक्ष पद के परिणाम को लेकर थी। मतगणना के बाद कांति प्रसाद गोस्वामी को 31 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रविंद्र सिंह प्लावत को 28 मत मिले। मात्र तीन वोटों के अंतर से गोस्वामी ने जीत दर्ज की।
महासचिव पद के लिए हुए मुकाबले में टीपी शर्मा ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्हें कुल 39 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सरदार सिंह को केवल 20 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी तरह सहसचिव पद पर अमित कुमार राघव ने 42 मत प्राप्त कर देवराज सिंह (17 मत) को भारी अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र पाल सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर पूरन सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें