फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अस्पताल से टहलने निकले वृद्ध मरीज को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिकारपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर टहलने के लिए निकले वृद्ध मरीज को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के स्टेडियम रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी सूरजपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके पिता राजेंद्र सिंह (65) को प्रोस्टेट की समस्या थी। इसके चलते उन्हें बुलंदशहर-शिकारपुर मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 फरवरी की रात राजेंद्र सिंह अस्पताल के वार्ड से टहलने के लिए मुख्य द्वार के पास आए थे।
वह सड़क किनारे कच्ची पटरी पर खड़े थे, तभी शिकारपुर की दिशा से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हरेंद्र सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र सिंह उछलकर काफी दूर जा गिरे। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक भाग गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें