फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया पारिवारिक भतीजों पर हत्या का आरोप

Mon, 29 Sep 2025 11:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सोमवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी 85 वर्षीय वृद्ध बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, परिजनों का कहना है कि वृद्ध अपने खेत पर बैठे थे, तभी आरोपियों ने लोहे की रोड से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के पारिवारिक भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी 85 वर्षीय वृद्ध बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, परिजनों का कहना है कि वृद्ध अपने खेत पर बैठे थे, तभी आरोपियों ने लोहे की रोड से हमला कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला कार्डियक अरेस्ट का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें