फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डीजे की तेज आवाज से गिरी सीलिंग, हुआ बवाल

विज्ञापन
नगर के चौक बाजार ​स्थित एक दुकान की काली शोभायात्रा के दौरान डीजे की तेज ध्वनि से टूटी छत की सी
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार में रविवार देर रात मां छठ भवानी की शोभायात्रा के दौरान चौक बाजार इलाके में तेज आवाज में बज रहे डीजे से दुकानों को नुकसान पहुंचा। डीजे की तीव्र ध्वनि के चलते एक दुकान की सीलिंग गिर गई, जबकि कई दुकानों के शीशे टूट गए। घटना के बाद डीजे संचालक और व्यापारियों के बीच नोकझोंक हुई और मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन-चार लोगों को थाने ले गई। दोनों पक्षों ने मामले में तहरीर दी है। व्यापारियों ने डीएम व एसएसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्रवाई व डीजे की ध्वनि कम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि जैसे-जैसे यात्रा चौक बाजार क्षेत्र में पहुंची, वैसे-वैसे डीजे की आवाज और तेज होती गई। इसी दौरान चौक बाजार निवासी अतुल अग्रवाल की दुकान में काफी संख्या में उनके परिजन व अन्य लोग बैठे हुए थे। डीजे की तेज आवाज से उनके दुकान की सीलिंग टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि इसमें किसी को कोई चोट नहीं पहुंची।
इसके अलावा आसपास की कई दुकानों के शीशों में भी दरारें आ गईं। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उन्होंने डीजे संचालक से कई बार आवाज कम करने का अनुरोध किया लेकिन उसने अनसुना कर दिया। विरोध करने पर डीजे पक्ष के कुछ युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मारपीट होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और दोनों पक्षों से बवाल कर रहे तीन-चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। डीएम एसएसपी को ज्ञापन देने वालों व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल, नगर अध्यक्ष सर्वेश कुमार, युवा जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें