बुलंदशहर के स्याना कोतवाली इलाके के गांव नयाबांस में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के पारिवारिक भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है। वही, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी 85 वर्षीय वृद्ध बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही, परिजनों का कहना है कि वृद्ध अपने खेत पर बैठे थे, तभी आरोपियों ने लोहे की रोड से हमला कर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला कार्डियक अरेस्ट का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।