फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: साइकिल सवार वृद्ध मजदूर को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा देहात। थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव कट के पास साइकिल सवार मजदूर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मंगलवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, मजदूर के भतीजे ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगला शेखू गांव पीड़ित राहुल भारद्वाज ने बताया कि उनके चाचा 65 वर्षीय ओम प्रकाश खुर्जा जंक्शन रोड पर टैना गोसपुर गांव स्थित पॉटरी में मजदूरी करते थे। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह उनके चाचा साइकिल पर सवार होकर पॉटरी जा रहे थे। जब वह वाजिदपुर कट के पास पहुंचे। तभी पीछे से उनको ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात को उपचार के दौरान ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे राहुल ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि दर्ज की गई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें