फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति ने दान की भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती ने दान की एक हेक्टेयर जमीन
विज्ञापन

बुलंदशहर। सदर तहसील के ब्लॉक लखावटी निवासी एक बुजुर्ग दंपती ने अपनी एक हेक्टेयर भूमि सामाजिक कार्यों के लिए दान कर दी है।
सोमवार को डीएम रविन्द्र कुमार रोजाना की तरह फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कर रहे थे। इस दौरान सदर तहसील के लखावटी ब्लॉक के गांव मांगलौर निवासी बुजुर्ग चरन सिंह और उनकी पत्नी प्रकाशवती डीएम से मिले। बुजुर्ग दंपती ने अपनी लगभग एक हेक्टेयर भूमि को सामाजिक कार्य के लिए दान किये जाने का प्रमाण पत्र डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया। इस पर डीएम रविन्द्र कुमार ने दंपती को धन्यवाद दिया। डीएम ने शासन को दान दी जा रही भूमि पर विद्यालय, अस्पताल बनाने के लिए संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्यवाही के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें