फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आठ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र में आठ वर्ष की बच्ची के साथ बुआ के दो बेटों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 25 जनवरी की है। बच्ची की मां ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी दोनों किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बच्ची की मां ने तहरीर में बताया कि उनकी ननद खुर्जा के एक मोहल्ले में रहती हैं। 25 जनवरी को ननद के दो नाबालिग बेटों ने उनकी आठ साल की बच्ची को खेलने के लिए अपने घर बुला लिया।
आरोप है कि घर बुलाने के बाद दोनों किशोरों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहां से आने के बाद बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने जब आरोपी किशोरों से पूछा तो उन्होंने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित परिजन ने चिकित्सक के यहां बच्ची की जांच कराई। चिकित्सक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची व परिजनों से पूछताछ की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी किशोरों के परिजन उन पर शिकायत नहीं देने का दबाव बना रहे थे। इसी के चलते तहरीर देने में देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें