फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक स्कूल में 12 बच्चों को पढ़ा रहे आठ टीचर

Wed, 27 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
School Shimla
विज्ञापन
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव हृदयपुर के परिषदीय स्कूल में मात्र 12 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जबकि आठ टीचर तैनात हैं। ग्राम प्रधान की शिकायत पर बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव हृदयपुर के ग्राम प्रधान नरेंद्र  ने मंगलवार को बीएसए को शिकायत दर्ज करवाई कि गांव के परिषदीय स्कूल में तैनात आठ शिक्षकों में से कई पिछले पांच वर्ष से अधिक समय से इसी स्कूल में तैनात हैं। स्कूल समय पर नहीं खुलता ।

कभी नौ तो कभी 10 बजे तक स्कूल खुलता है। इतना ही नहीं स्कूल 11 बजते ही बंद हो जाता है। बच्चों को मिड-डे-मील का खाना भी कभी-कभार ही बनता है।

 बीएसए वेदराम ने बताया कि एबीएसए नरेंद्र सिंह को जांच के आदेश दिए गए हैं। यदि शिकायत सही पाई गई तो अनुपस्थित रहने वाले टीचरों पर कार्रवाई होगी। बच्चों की संख्या कम होना गंभीर मामला है। इस पर टीचरों से जवाब तलब किया जाएगा और अतिरिक्त  टीचरों की ड्यूटी दूसरे स्कूलों में लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें