फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा में आठ पॉटरी फैक्ट्रियां सील

Thu, 05 May 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
फैक्ट्रियां सील करवाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने वाली नगर की आठ पॉटरी फैक्ट्रियों को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर एसडीएम और प्रदूषण विभाग के अफसरों ने यह कार्रवाई की। इसी क्रम में शुक्रवार को 43 अन्य फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 मानकों से अधिक प्रदूषण फैला रही पॉटरी फैक्ट्रियों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। जांच पूरी होने पर पाया गया कि नगर की 51 पॉटरी फैक्ट्रियों में प्रदूषण की मात्रा मानक से अधिक है। ऐसे में एनजीटी ने इन 51 फैक्ट्री संचालकों को फैक्ट्री बंद करने के निर्देश दिए थे।

एनजीटी की ओर से विद्युत निगम  को भी फैक्ट्रियों की विद्युत सप्लाई काटने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके इन फैक्ट्री संचालकों ने आदेशों का पालन नहीं किया और फैक्ट्रियां संचालित रखीं। ऐसे में एनजीटी ने प्रदूषण विभाग को दोषी पाए गए 51 फैक्ट्रियों को सीज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह, सीओ आरपी सिंह, कोतवाली प्रभारी और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर 8 फैक्ट्रियां सीज कर दी। एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए सहाना पॉटरी इंडस्ट्री, दादू इंडस्ट्री, नॉज फैक्ट्री, कमलेश फैक्ट्री, कमल और रामानुज समेत आठ पॉटरी फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है। अन्य 43 फैक्ट्रियों पर शुक्रवार को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें