फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट के आठ पद, सात रिक्त चल रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट के तीन एवं सीनियर रेजिडेंट के दो पद हैं। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में दो एवं जिला महिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट का एक पद है। लेकिन वर्तमान में एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने के कारण जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय के मरीजों के एक ही जगह अल्ट्रासाउंड किए जा रहे है। इसकी वजह से मरीजों को अल्ट्रासाउंड एवं मेडिकोलीगल रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय में तीन वर्ष पूर्व तक अलग-अलग अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी गई। साथ ही दोनों जगह दो-दो अल्ट्रासाउंड की मशीन उपलब्ध रहती। लेकिन तीन वर्ष से दोनों चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हो गए। इसके बाद रेडियोलॉजिस्ट की कमी एवं मशीन खराब हो जाने के कारण अल्ट्रासाउंड की सुविधा एक ही चिकित्सालय में कर दी गई।
जबकि मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट के तीन एवं सीनियर रेजिडेंट के दो पद है। ये सभी पद पिछले काफी समय से खाली पड़े है। वहीं, जिला चिकित्सालय में दो एवं जिला महिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट का एक पद है। लेकिन वर्तमान में एक ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने के कारण गर्भवती, सामान्य मरीज एवं मेडिकोलीगल संबंधी अल्ट्रासाउंड एक ही मशीन पर किए जा रहे है। इसकी वजह से मरीजों को तीन-तीन माह तक का इंतजार करना पड़ रहा है। विशेषज्ञ एवं मशीन की संख्या बढ़े तो काफी मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे है। मशीनों की संख्या भी जल्द बढ़ा दी जाएगी। - डॉ. धीर सिंह, नोडल अधिकारी कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें