सिकंदराबाद में पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत कोच
सिकंदराबाद। खुर्जा रोड स्थित राधे फिटनेस टेंपल में सोमवार को पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। अपने-अपने भार वर्ग में आशीष सैनी, रोहित सैनी, मानव सैनी, सुमित सैनी, केशव सैनी, भूषण सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
महिला वर्ग में अपने-अपने भार वर्ग में दीपांशी पाल ,कृष्णा राजपूत ने स्वर्ण पदक जीता।कोच प्रशांत सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर कैटेगरी में हुई। इसमें जनपद भर से पचास खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट किया। बताया कि विजेताओं को 1100 रुपये नकद, सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया।