फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आग से आठ बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
गुलावठी के करीमपुर बनबोई में आग से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, घटनास्थल का दृश्य।
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर बनबोई में हाईटेंशन लाइन के तारों में हुई चिंगारी से 8 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, परंतु तब तक गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। गांव करीमपुर बनबोई निवासी किसान अजय एवं विजय की गांव में आठ बीघे गेहूं की फसल पककर तैयार थी। अजय व विजय दोनों सगे भाई हैं। कुछ ही दिनों में गेहूं की फसल की कटाई होने वाली थी। खेतों से 11 हजार की लाइन गुजर रही है। एक स्थान पर दो विद्युत खंभे लगे हैं। तारों में शार्ट सर्किट के कारण चिंगारी उठी तथा चिंगारी नीचे फसल पर गिर गई। जिससे फसल में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान मनोज कुमार एवं अन्य ग्रामीणों ने पीड़ित किसानों को उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें