फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाग में तेंदुआ देखे जाने का दावा, लोग सहमे

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बे के अलीगढ़ रोड स्थित भैयाजी के बाग में तेंदुआ होने का दावा करने के बाद लोग सहम गए। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ की तलाश की, लेकिन एक जंगली जानवर के पंजों के निशान मिले। इन पंजों के निशान को गुलदार बताया जा रहा है। इससे पहले भी गंगा किनारे वाले क्षेत्र में कई बार तेंदुआ देखा जाने और जंगली जानवर के हमला करने के अनेक मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

बाग में काम कर रहे धर्मवीर अहेरिया ने बताया कि वह रखवाली करने के लिए अपने परिवार के साथ बाग में बैठे थे, तभी उन्हें तेंदुआ जैसा जंगली जानवर दिखाई दिया। इसकी उन्होंने तुरंत सूचना बाग के मालिक को दी। सूचना मिलते ही विष्णु शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग को जंगली जानवर होने की बात बताई। जिस पर वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत पहुंचकर मौके से जंगली जानवर के पैरों के निशान के फोटो लिए एवं सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन सायंकाल तक काफी प्रयास करने के बाद भी जंगली जानवर के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। बाग में जिस जानवर के पंजों के निशान हैं, उन्हें बाग में काम कर रहे लोग तेंदुए के पंजों के निशान होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि वन विभाग अभी इस मामले पर स्पष्ट रूप से कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। अलीगढ़ रोड पर करीब डेढ़ सौ बीघा में भइयाजी का बाग है और उसके आसपास खेत हैं। जंगल होने की वजह से यह जगह गुलदार जैसे जंगली जानवर के लिए मुफीद है। बाग में एक बड़े जंगली जानवर के घूमने की घटना को लेकर बाग में काम कर रहे लोग सहमे हुए हैं। इस संबंध में रेंजर प्रवेश कुमार का कहना है कि बाग में जो पंजे के निशान मिले हैं उनके फोटो ले लिया गए हैं। फिलहाल तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो पा रही है। वन विभाग का तलाशी अभियान जारी है बाग और आसपास पिंजरे लगाए जाएंगे।
बता दें कि तेंदुआ देखे जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अनूपशहर, अहार और ऊंचागांव समेत कई क्षेत्रों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर इसी क्षेत्र में पिछले दिनों से जंगली जानवर का हमला भी जारी है। सबसे पहले जंगली जानवर ने अहार क्षेत्र के गांव औरंगाबाद ताहरपुर में वृद्ध किसान की हमला कर जान ले ली थी। इसके बाद इसी क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं और लोगों पर जंगली जानवर हमला कर चुका है। इसे अभी तक वन विभाग तलाश नहीं कर पाया है। डीएफओ विनीता सिंह का कहना है कि हमलावर जंगली जानवर की तलाश जारी है। अनूपशहर में जिसे तेंदुआ बताया जा रहा है। वह गुलदार हो सकता है। बाग में मिले पैरों के निशान की जांच की जा रही है और उसे पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें