फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बस स्टैंड को स्थानांतरित करने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके से रोडवेज बस स्टैंड को नगर से बाहर स्थानांतरित किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए डिपो नेशनल हाईवे 34 पर जमीन की तलाश कर रहा है। जमीन उपलब्ध कराने को लेकर एसडीएम को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन

एआरएम दिनेश सिंह ने बताया कि शासन ने भीड़भाड़ वाले इलाकों से बस स्टैंड को नगर के बाहर स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए थे। जिससे नगरीय क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या का समाधान हो और यातायात सुगम हो। रोडवेज बसें निर्धारित समय पर गंतव्य पर पहुंचे।
शासन के निर्देशों के क्रम में नेशनल हाईवे 34 पर दस एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। इस संबंध में एसडीएम को भी पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि, सिकंदराबाद रोडवेज बस स्टैंड विकास खंड कार्यालय के पास स्थित है। सिकंदराबाद डिपो से 85 बसें विभिन्न मार्गों के लिए संचालित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें