फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फेसबुक पर ई-बाइक कंपनी की एजेंसी का दिया विज्ञापन, ठगे 1.55 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मोहल्ला साठा निवासी व्यक्ति को फेसबुक पर ई-बाइक एजेंसी का विज्ञापन देखना भारी पड़ गया। आरोपी साइबर ठगों ने पीड़ित को एजेंसी दिलाने का झांसा देकर करीब 1.55 लाख रुपये ठग लिए। बाद में पांच लाख रुपये और मांगे जाने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। मामले में पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने साइबर टीम को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

राशिद ने बताया कि फेसबुक पर ई-बाइक कंपनी की एजेंसी के लिए विज्ञापन देखकर ऑनलाइन सहमति दे दी थी। इसके बाद एक व्यक्ति ने उनको कॉल कर खुद को कंपनी का मैनेजर बताते हुए एक फॉर्म भरकर भेजने के लिए कहा।
इस पर पीड़ित के द्वारा फार्म भरकर व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से भेज दिया गया। इसके बाद उनसे 35 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराया गया। 17 अगस्त को 70,800 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया, जो उन्होंने यूपीआई के माध्यम से जमा करा दिए।
विज्ञापन

23 अगस्त को ही 49,800 रुपये जमा कराए गए। बाद में उससे कहा गया कि उसे एजेंसी आवंटन का पत्र जल्द ही मिल जाएगा। ई-बाइक की एडवांस बुकिंग के लिए पांच लाख रुपये जमा करा दिए जाए।
इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने संबंधित ई-बाइक कंपनी की मेल आईडी पर संपर्क किया तो वहां से कोई एजेंसी न दिए जाने का पता चला। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों द्वारा उससे 1,55,600 रुपये ठग लिए गए हैं। एसएसपी ने साइबर टीम को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें