फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सर दिग्गज भू धर’

विज्ञापन
नुमाइश मैदान में जलता रावण का पुतला। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
‘डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सर दिग्गज भू धर’
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर/शिकारपुर/स्याना। शहर क्षेत्र में इस वर्ष कोरोना के चलते रामलीला का आयोजन नहीं किया गया। परंपरा को निभाने के लिए छोटे स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर रावण के पुतले का दहन नुमाइश मैदान में सांसद डॉ. भोला सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का यह त्योहार बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को ग्रहण करने का संदेश देता है। नगर के अलावा शिकारपुर, अनूपशहर और स्याना में भी रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

नुमाइश मैदान में सांसद डॉ. भोला सिंह ने रावण के पुतले का दहन किया। श्रीरामलीला सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि रावण दहन का आयोजन कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए छोटे रूप में किया गया। साथ ही कार्यक्रम में नाममात्र के पदाधिकारियों को शामिल किया गया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। अनूपशहर में श्रीराम लीला सेवा समिति द्वारा करीब पांच फुट के रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर शिकारपुर में श्रीराम लीला सेवा समिति द्वारा छोटे रूप में रावण दहन का आयोजन किया गया। जो कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोजित हुआ। रावण के पुतले का दहन के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिसबल भी तैनात रहा। स्याना में दशहरा पर्व पर रावण दहन की परंपरा को कायम रखते हुए रामलीला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम किया गया। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा सोशल डिस्टेंसिग के तहत अभिनय किया गया। संजय कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, मुकेश भारद्वाज, विशाल अग्रवाल, गणेशी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें