15 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 17 हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जिले में दो विचाराधीन बंदी समेत 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 17 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब 4314 कुल केस हो गए हैं। जिसमें 3961 डिस्चार्ज हो चुके है और 71 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 282 लोगों का विभिन्न कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि अस्थाई जेल में बंद दो विचाराधीन बंदी, नगर के आवास विकास द्वितीय में दो व्यक्ति ओर धमेड़ा अड्डा निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही डिबाई क्षेत्र में तीन, स्याना क्षेत्र में तीन व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जहांगीराबाद क्षेत्र, सिकंदराबाद क्षेत्र, गुलावठी और खुर्जा क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।