यूपी के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी हर्ष ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। कुछ दिनों पहले उसका कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। इसी बात की रंजिश को लेकर उक्त युवक रविवार शाम को हर्ष की पिटाई के लिए कॉलोनी में पहुंच गए।
जब हर्ष कॉलोनी के बाहर किसी काम से जा रहा था। तभी आरोपियों ने हर्ष को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने पेचकस से हमला करना शुरू कर दिया, जिसमें हर्ष ने हाथों से अपने चेहरे का बचाव किया।
आरोपियों ने हर्ष की पीठ और सीने पर वार किए। शोर सुनकर अन्य लोग वहां आ गए। भीड़ को देख आरोपी वहां से भाग गए। तभी परिजन घायल हर्ष को लेकर जटिया अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया। मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।