फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आंधी से फिर 15 घंटे गुल रही बिजली, सुबह पानी के लिए भी भटके लोग

विज्ञापन
औरंगाबाद गढ़ हाइवे पर गांव पुती नसीराबाद के पास आंधी में टूटा पड़ा पेड़। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/नरौरा/औरंगाबाद। आंधी-बारिश के कारण रविवार को फिर शहर में आठ घंटे और देहात में 15 घंटे तक बिजली संकट से लोगों को जूझना पड़ा। तड़के करीब तीन बजे गुल हुई बिजली शहर में सुबह 11 बजे और गांवों में तीन बजे तक चालू हुई। 400 से अधिक गांवों में रात तक आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई थी। सुबह के समय बिजली सप्लाई न होने के कारण शहरी क्षेत्र में लोगों को पानी के लिए भी भटकना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के राधा नगर, बाईपास रोड, चांदपुर रोड, अंसारी रोड, अस्पताल रोड, काला आम, प्रीत विहार, आवास विकास, रमपुरा, ऊपरकोट, टंटान, मोहनकुटी, शास्त्री नगर समेत अन्य काॅलोनियों में सुबह के समय पेयजल की सप्लाई भी पर्याप्त मात्रा में नहीं दी गई। शास्त्री नगर निवासी राहुल गिरी ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे बारिश के साथ ही बिजली कट गई। सुबह 10 बजे के करीब 2-3 मिनट के लिए बिजली आई और फिर कट गई। मौसम ठंडा होने के कारण गर्मी से तो निजात मिल गई लेकिन पानी नहीं मिल सका। आठ-नौ बजे तक आरओ में बचा पानी भी खत्म हो गया। वहीं ऊपरकोट निवासी रेहाना ने बताया कि बिजली न होने के कारण सुबह घर में साफ-सफाई नहीं हो सकी। रखे हुए पानी से किसी तरह भोजन बनाया।
इन्वर्टर हुए डिस्चार्ज, खरीदकर मंगाया पानी

खुर्जा शहर व देहात क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति ठप रही। ऐसे में पानी की किल्लत भी बनी रही। ककराला निवासी अनुज गोयल ने बताया कि रविवार तड़के करीब तीन बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई थी। इसी के साथ बिजली गुल हो गई थी। न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी विजय सोलंकी ने बताया कि तड़के तीन बजे के बाद सुबह 11 बजे सप्लाई चालू हो सकी। ऐसे में घरों के इन्वर्टर भी बंद हो गए और पानी की समस्या बनी रही। जंक्शन रोड निवासी आनंद सिंह ने बताया कि आस-पास की विमला नगर, प्रसादी नगर कॉलोनी समेत कलंदरगढ़ी, किश्वागढ़ी, टैना गांव, मैना मौजपुर समेत सभी जगह आपूर्ति ठप रही। उपखंड अधिकारी अविनाश चौधरी ने बताया कि टैना गांव के पास आंधी से तार टूट गए थे, जिसके कारण बिजलीघर नंबर पांच से जुड़े फीडर की सप्लाई प्रभावित थी।
विज्ञापन



नरौरा में ट्रांसफार्मर सहित पोल गिरा
नरौरा में आंधी और बरसात के बाद टाउन सहित आसपास क्षेत्र के करीब 20 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लाइन में कई जगह फाल्ट व ट्रांसफार्मर सहित पोल गिरने के चलते लोगों को आठ घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ी। कई जगह 33 और 11केवीए लाइन में फाल्ट हो गए। सुबह से कार्य कर कर्मचारियों ने रविवार दोपहर दो बजे नरौरा नगर की आपूर्ति सुचारू की। जबकि रामघाट, रतनपुर व राजघाट फीडर से जुड़े ग्रामों की लाइन पर आपूर्ति सुचारू करने के लिए देर शाम तक कार्य जारी रहा।

बिजली गिरने से विद्युत उपकरण जले
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इस्माइला में शनिवार रात एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से हजारों के बिजली के उपकरण जल गए। गांव इस्माइला निवासी रामबाबू ठाकुर ने बताया कि रात करीब एक बजे वह घर के आंगन में सोए हुए थे। आंधी के साथ गरज होने पर वह अंदर जाकर लेट गए। जिसके बाद उनके मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके कारण इनवर्टर, बैटरी, सबमर्सिबल, स्टेबलाइजर, टीवी समेत अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। उधर आंधी आने से बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाइवे पर दर्जनभर स्थानों पर पेड़ गिर गए। जिसके चलते यातायात प्रभावित हो गया। लोगों ने खुद ही पेड़ को उठाकर सड़क से हटाकर यातायात को सुगम किया।

कोट -
आंधी के कारण लगातार बिजली सप्लाई व्यवस्था बिगड़ रही है। रविवार को भी आंधी के चलते कई स्थानों पर ब्रेकडाउन, लाइन व खंभे टूटने की समस्या हुई। जिसके चलते लोगों को बिजली संकट से परेशान होना पड़ा। समस्या को दूर कर सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई चालू करा दी गई है। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें