फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सर्दी बढ़ने से दिल के मरीजों की बढ़ी धड़कन, पहुंच रहे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सर्दी बढ़ने के साथ हृदय रोगियों लोगों के दिल की धड़कन भी बढ़ने लगी है। दो दिन से बदले मौसम के चलते जिला अस्पताल में दिल के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन दिनों 70 से 80 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश को हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दबाव की शिकायत है।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी और इमरजेंसी में हृदयरोग से पीड़ित मरीजों के साथ सर्दी व खांसी के मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सक के अनुसार सर्दियों में हार्ट अटैक के मुकाबले हार्ट फेल का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में सचेत रहें। हालांकि, अस्पताल में हृदयरोग विशेषज्ञ न होने पर मरीजों को फिजीशियन की देखरेख में भर्ती किया जा रहा है।
सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के लिए हेल्दी, तो दिल के रोगियों के लिए यह अनहेल्दी होता है। सर्दियों में ऑक्सीजन की कमी होने से रक्त वाहिनियां संकरी हो जाती हैं, इससे दिल के रोगियों की समस्या बढ़ जाती है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि सर्दियों में ब्लड प्रेशर सामान्य की जगह बढ़ जाता है, जो दिल के रोगियों के लिए परेशानी का कारण बनता है।
विज्ञापन

जिन लोगों का कॉलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है, उनके लिए यह मौसम खतरे से भरा है। इस मौसम में दिल के रोगियों को कई तरह की गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सर्दियों में हार्ट अटैक के मुकाबले हार्ट फेल का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में सांस फूलने की शिकायत को इस मौसम में बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करें।
खान-पान और तनाव से बढ़ रही समस्या :
हृदय एवं जटिल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि समय के साथ लोगों की आदतें, रहन-सहन व खान-पान बदल रहा है। जिससे शुगर, बीपी व अन्य समस्याएं भी उभर रही हैं। ये समस्याएं आगे चलकर दिल की बीमारी का कारण बन जाती हैं। उन्होंने सलाह दी कि ठंड में हृदयाघात से बचने के लिए नियमित स्वस्थ आहार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें