फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फॉल्ट से खुर्जा में दो घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। धरपा स्थित ट्रांसमिशन (पारेषण) लाइन में फॉल्ट रहने से नगर व देहात क्षेत्र की सप्लाई दो घंटे के लिए रोक दी गई। इससे लगभग 30 हजार उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पाॅटरी सेंटर एरिया, हजरतपुर, विद्युत उपकेंद्र चार, तेलियाघाट आदि उपकेंद्र से जुड़े फीडर प्रभावित रहे। एसडीओ नगर अविनाश चौधरी ने बताया कि पारेषण विभाग की ओर से दोपहर को दो घंटे का शटडाउन लिया गया था। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सप्लाई बाधित रही। इसके बाद आपूर्ति चालू कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें