फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जगहों पर दबिश, 25 हजार का इनामी सिपाही पकड़ से दूर

सार

30 जगहों पर दबिश, 25 हजार का इनामी सिपाही पकड़ से दूरबुलंदशहर।दो चचेरे भाइयों की हत्या का मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही अभी भी पुलिस के चंगुल से दूर है।दिल्ली पुलिस को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 जगहों पर दबिश, 25 हजार का इनामी सिपाही पकड़ से दूर
विज्ञापन

बुलंदशहर। दो चचेरे भाइयों की हत्या का मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही अभी भी पुलिस के चंगुल से दूर है। उसकी तलाश में जनपद पुलिस की तीन टीमें 30 से अधिक स्थानों पर दबिश दे चुकी हैं। उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी भूपेंद्र कुमार और उसके चचेरे भाई जगदीश उर्फ भूरा की अपहरण के बाद गांव निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही तुषार, उसके भाई दुर्गेश, मां लता और साथी मुकुल ने हत्या कर दी थी। उनके धड़ पुलिस ने संभल जनपद के रजापुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिए हैं। गंगा नदी में फेंके गए सिर अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं। पुलिस दुर्गेश, लता और मुकुल को गिरफ्तार कर चुकी है। तुषार अभी तक फरार है। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। तीन टीमों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। एक टीम दिल्ली में लगातार दबिश दे रही है। दो टीमें यूपी में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। यह टीमें लगभग 30 स्थानों पर दबिश दे चुकी हैं। एसएसपी ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को भी पूरे प्रकरण से अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन

छुट्टी पर आया था तुषार
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी सिपाही तुषार बीते दिनों कुछ दिन की छुट्टी लेकर गांव गया था। वारदात के दौरान भी वह छुट्टी पर ही था। अभी तक उसने अपने थाने में आमद दर्ज नहीं कराई है। बुलंदशहर पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस भी आरोपी सिपाही तुषार की तलाश कर रही है। दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर उसके संपर्क में आए लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
सिर की तलाश में जुटी है पुलिस
मृतक युवक भूपेंद्र व उसके चचेरे भाई जगदीश के सिर अभी तक बुलंदशहर और संभल पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। लगातार गंगा की तलहटी तक दोनों के सिर तलाश करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वही समय बीतने के साथ-साथ आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों के सिर जलीय जीवो का आहार बन चुके हैं।
विज्ञापन

डबल मर्डर के मुख्य साजिशकर्ता दिल्ली पुलिस के सिपाही तुषार शर्मा की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। एक टीम दिल्ली में दबिश दे रही है। दो टीमें अन्य स्थानों पर उसके संपर्क में आए लोगों से पूछताछ करने के साथ दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें