फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने दस मिनट तक रोकी कालका मेल

Tue, 19 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने ओवरब्रिज रेलवे फाटक स्थित ट्रैक पर खड़े होकर कालका मेल की रफ्तार पर ब्रेक लगवा दिया। चालक की शिकायत पर पहुंची जीआरपी ने किसी तरह शराबी को ट्रैक से हटाया।
विज्ञापन


तब कहीं जाकर दस मिनट बाद कालका मेल रवाना हो पाई। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर कोलकाता से दिल्ली जाने वाली कालका मेल सोमवार रात करीब आठ बजे अपने निर्धारित समय से जंक्शन स्टेशन पर पहुंची।

दस मिनट रुकने के बाद ट्रेन दिल्ली जाने के लिए रवाना हो गई। कालका मेल रेंगते हुए जैसे ही ओवरब्रिज फाटक के पास पहुंची। ट्रैक पर एक शराबी खड़ा दिखाई दिया। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण चालक ने ट्रेन रोक दी। तत्काल इसकी सूचना एएसएम को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से रेलवे प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची जीआरपी ने किसी तरह शराबी को ट्रैक से हटाया। तब कहीं दस मिनट बाद ट्रेन रवाना हो पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें