फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शराबी ने छात्र पर चाकू से हमले का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर बक्सुआ निवासी गुड्डू उर्फ विक्रम ने बताया कि मोहल्ला निवासी युवक शराब के नशे में उसके भाई के घर पर पहुंचकर दरवाजे को पीटते हुए गालीगलौज करने लगा। उसका भतीजा अनिकेत जो की कक्षा 11 का छात्र है के दरवाजा खोलने पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसपर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा और चाकू छीनकर अपने भतीजे की जान बचाई। पीडि़त ने आरोपी के घर पर पथराव किए जाने और उसके भतीजे को जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें