सिकंदराबाद। कुछ लोगों ने पैठ बाजार स्थित स्कूल पर ताला डाल दिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाया। नगर के मोहल्ला बकरकसाबान निवासी हाजी नौशाद ने बताया कि वह ऐजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष है। मोहल्ला बकरकसाबान पैठ बाजार में जामिया सुमैय्या लिलबनात के नाम से प्राइमरी स्कूल चलाते है। जोकि मान्यता प्राप्त है। कुछ समाज विरोधी लोग बच्चों को स्कूल आने से रोकते है और उन्हें धमकिया देते रहे हैं। उनसे अवैध वसूली करते हैं। सोमवार को सभी लोग स्कूल पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए पहुंच गए। प्रधानाचार्य के विरोध के बावजूद स्कूली की छुट्टी करा दी। और स्कूल पर ताला जड़ दिया। स्कूल का बोर्ड हटाकर अपना बोर्ड लगा दिया। कोतवाल राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल का ताला खुलवाया। वही मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
संवाद