मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी साबिर की जहांगीराबाद रोड पर मूंगफली की दुकान है। रात आठ बजे मोहल्ले का ही भूरा शराब के नशे में धुत होकर साबिर की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि भूरा ने पांच सौ रुपये उधार मांगे। व्यापारी साबिर ने पैसे देने से मना कर दिया।
औरंगाबाद में जहांगीराबाद रोड पर मंगलवार की रात मूंगफली व्यापारी को पांच सौ रुपये न देना भारी पड़ गया।व इससे गुस्साए शराबी ने व्यापारी मामा भांजे की बेहरमी से पिटाई कर दी और दोनों के दांतों से अंगूठे चबा डाले। जिसमें दोनों के अंगूठे लहूलुहान हो गये। आरोपी को पकड़ने पहुंचे दरोगा के साथ बदसलूकी कर डाली। पीड़ित व्यापारी ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी साबिर की जहांगीराबाद रोड पर मूंगफली की दुकान है। रात आठ बजे मोहल्ले का ही भूरा शराब के नशे में धुत होकर साबिर की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि भूरा ने पांच सौ रुपये उधार मांगे। व्यापारी साबिर ने पैसे देने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर भूरा ने साबिर के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर डाली। बचाने पहुंचा भांजा गुड्डू के साथ भी उसने मारपीट कर दी। बाद ने आरोपी ने साबिर और गुड्डू के अंगूठे को दांतों से नोच डाला। जिस कारण दोनों के अंगूठे लहूलुहान हो गए।
घटना की सूचना पर थाने के दरोगा पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। दरोगा ने जैसे ही आरोपी भूरा को हिरासत में लिया तो आरोपी ने दारोगा के साथ बदसलूकी कर डाली और जमकर हंगामा किया। इस दौरान औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस के सामने आरोपी लगातार हंगामा करता रहा। बाद में इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल व्यापारी को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। पीड़ित व्यापारी ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पूर्व मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। औरंगाबाद इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी भूरा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।