बुलंदशहर। बुलंदशहर डिपो में तैनात चालक के ड्यूटी के समय शराब के नशे में रहने पर एआरएम ने शिकायत मिलने पर उसे सुनवाई के लिए बुलाया,तो वह नशे की हालत में पहुंचा। जिस पर एआरएम ने कार्रवाई करते हुए उसकी संविदा समाप्त कर दी।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि दिनेश कुमार संविदा चालक के पद पर कार्यरत है। चालक के अक्सर शराब के नशे में ड्यूटी करने की शिकायत प्राप्त हुई। कई बार दिनेश ने शराब के नशे में बस का भी संचालन किया। ऐसे में यात्रियों की जान जोखिम में डाली गई। इससे कोई हादसा भी हो सकता था। शराब पीकर बस न चलाने के लिए काउंसिलिंग भी की गई। सुनवाई के दौरान संविदा चालक दिनेश कुमार लड़खड़ाते हुए पहुंचे। नशे में रहने, नशे की हालत में ड्यूटी करने का प्रयास करने, परिजनों के आश्वासन के बाद कोई सुधार न होने और ड्यूटी करने पर स्वयं एवं यात्रियों की जान जोखिम में डाले जाने की संभावना को देख चालक की संविदा समाप्त कर आरएम को पत्र भेज दिया हैं।